फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: युवा राजपूत सभा के प्रधान दिलावर सिंह को सशर्त जमानत, समर्थकों संग पहुंचे रवि के घर

विज्ञापन
protest news
- कोर्ट ने तीन अगस्त को जांच अधिकारी समेत सभी पक्षों को फिर किया तलब
विज्ञापन

- दिलावर बोले, एफआईआर झूठी, साथियों से हुई मारपीट, सीएमओ को निलंबित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू में सीएमओ के साथ विवाद के बाद गिरफ्तार किए युवा राजपूत सभा के प्रधान दिलावर सिंह को शनिवार को न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई। अदालत ने मामले के जांच अधिकारी सहित सभी संबंधित पक्षों को तीन अगस्त को दोबारा पेश होने के निर्देश दिया हैं।
जमानत मिलने के बाद पुलिस दिलावर सिंह को बख्शीनगर थाने लेकर पहुंची, जहां पहले से बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। थाने से बाहर आने के बाद दिलावर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथियों के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पूरी तरह झूठी है और उन्हें बेवजह फंसाया गया है।
विज्ञापन

जीएमसी के सीएमओ के साथ उनका कोई विवाद नहीं हुआ था। वह केवल मृतक रवि सिंह के परिजनों के साथ शव को दोबारा शवगृह में रखने की अनुमति लेने गए थे। उन्होंने फेसबुक लाइव में सभी ने देखा की सीएमओ ने किस तरह से हमारे साथियों के साथ अभद्रता की है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सीएमओ को सेवा से निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके साथ गिरफ्तार किए गए साथियों को भी अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि कथित मारपीट के कारण पहले उनका मेडिकल कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनके परिवारों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मृतक रवि की मां से मिले दिलावार
थाने से निकलने के बाद दिलावर सिंह अपने समर्थकों के साथ तालाब तिल्लो स्थित रवि सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने रवि की मां और अन्य परिजन से मुलाकात की। रवि की मां ने पहले घोषणा की थी कि जब तक दिलावर सिंह को जमानत नहीं मिलती, तब तक वह बेटे के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। दिलावर के घर पहुंचने पर समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। बता दें की रवि का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। परिवार रवि की मौत को हत्या बता रहा है। इस मामले में एसआईटी गठित की गई है जो जांच कर रही है। परिवार ने पुलिस को सोमवार तक का समय दिया है।

---
दिलावर की रिहाई के लिए लोगों ने किया था प्रदर्शन
दिलावर सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को बिक्रम चौक स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा राजपूत सभा के सदस्यों के साथ रवि सिंह के परिजन भी शामिल हुए। रवि के भाई विजय सिंह ने कहा कि उनके भाई को इंसाफ दिलाने के लिए दिलावर सिंह ने आवाज उठाई थी। उसी की सजा उन्हें गिरफ्तारी के रूप में मिली है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को वापस लेने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed