फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and fog won't hinder highway travel; safety signs will be visible from 50 meters away.

अमरनाथ यात्रा : हाईवे पर बारिश-धुंध नहीं बनेगी बाधा, 50 मीटर दूर से चमकेंगे सुरक्षा संकेत

विज्ञापन
Rain and fog won't hinder highway travel; safety signs will be visible from 50 meters away.
जम्मू-श्रीनगर के बीच नेशनल हाईवे। स्रोत, एनएचएआई - फोटो : Archive
-एनएचएआई ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रिफ्लेक्टिव मार्कर लगाए, खुली नालियां ढकीं
विज्ञापन

-सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बारिश, धुंध और रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जम्मू से श्रीनगर तक हाईवे किनारे रिफ्लेक्टिव सुरक्षा संकेतक (मार्कर) लगाए गए हैं। ये वाहन की हेडलाइट पड़ते ही करीब 50 मीटर दूर से चमकने लगेंगे। इससे खराब मौसम और कम दृश्यता के दौरान हादसों की आशंका कम होगी।
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए हाईवे पर खुली पड़ी नालियों को भी ढक दिया गया है। इससे वाहनों की आवाजाही 24 घंटे सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।एनएचएआई ने मई में अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे सुधार अभियान चलाया था। पहले निर्माण कार्य और भूस्खलन प्रभावित हिस्सों को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया गया। अब बरसात और रात के सफर में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू स्थित एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां से यात्रा और हाईवे की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सड़क मरम्मत, क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण, लेन मार्किंग का नवीनीकरण, क्रैश बैरियर की मरम्मत, नालियों की सफाई, सड़क सुरक्षा उपकरणों का रखरखाव, टोल प्लाजा की रंगाई और वनस्पति की सफाई जैसे कार्य पूरे किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नए सड़क चिह्नों से बढ़ेगा लेन अनुशासन : आरएस यादव
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि प्रमुख राजमार्ग खंडों पर नए सड़क चिह्न बहाल किए गए हैं। इससे दिन-रात दृश्यता बेहतर होगी, लेन अनुशासन मजबूत होगा और सड़क सुरक्षा में सुधार आएगा। हाईवे की निगरानी के लिए रणनीतिक स्थानों पर रखरखाव दल और इंजीनियर तैनात हैं ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कर निर्बाध यातायात सुनिश्चित किया जा सके। उनके अनुसार, एनएचएआई अपने पीआईयू, रियायतकर्ताओं और अन्य एजेंसियों के समन्वय से पूरे राजमार्ग नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए हुए है जिससे हजारों अमरनाथ श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed