{"_id":"697a7da3b983cea0ad0c67c8","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-lko1027-822843-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में दिखी श्रद्धा और समरसता की झलक, मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर गुरु रविदास सभा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इंजीनियर आरसी भसीन की देखरेख में शोभायात्रा की शुरुआत कृष्णा नगर स्थित रविदास सभा मुख्यालय से हुई जो प्रमुख बाजारों से होते हुए बाहु फोर्ट स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्टाल भी लगाए गए, जहां प्रसाद, पानी और खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई। बाहु फोर्ट पहुंचने पर श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि महाराज ने लोगों को गुरु रविदास महाराज के मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद गुरु रविदास सभा बाहु किले की ओर से विभिन्न सभाओं के पदाधिकारियों और बिरादरी के प्रमुख सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य सीएल बनल, अमरनाथ बावरिया, पारस राम अंगराल, एमआर बंगोत्रा, इंजीनियर बीआर चडगल, इंजीनियर डीडी गोरका व डॉ. राजिंदर संब्याल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जयंती मनाएगा भाजपा एससी मोर्चा
जम्मू और कश्मीर भारतीय जनता पार्टी का एससी मोर्चा 6 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती मनाएगा। इसके लिए 31 जनवरी से सात फरवरी तक केंद्र शासित प्रदेश में सुनियोजित और सार्थक कार्यक्रम होंगे। यह घोषणा एससी मोर्चा के अध्यक्ष और डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में की। उनके साथ उपाध्यक्ष राज कुमार भगत, महासचिव मोहिंदर भगत और सीमा देवी, सचिव डीडीसी विद्या मोटन, आईटी प्रभारी सुमित कुमार और मीडिया प्रभारी आरएल कैथ मौजूद थे।
Trending Videos