{"_id":"69af3bb0b9efe19eed0e2f62","slug":"road-accident-samba-news-c-10-jmu1054-854701-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार-स्कूल बस की टक्कर में महिला और नवजात की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार-स्कूल बस की टक्कर में महिला और नवजात की माैत
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंदरबनी के पास धर्मसाल में हुआ हादसा
जम्मू से लाैट रहे थे, कार चालक भी घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को कार और स्कूल बस की टक्कर में महिला और उसके पांच दिन के बच्चे की दर्दनाक माैत हो गई। हादसे से महिला के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।
हादसा पुंछ जिले के धर्मसाल इलाके में हुआ। पुंछ के मंडी की रहने वाली शहनाज अख्तर पत्नी अब्दुल मजीद अपने पांच दिन के नवजात बच्चे के साथ कार से जम्मू से पुंछ लौट रही थीं। सुंदरबनी में धर्मसाल के पास उनकी कार की टक्कर एक स्कूल बस से हो गई। इस भीषण टक्कर में मां और नवजात शिशु बुरी तरह से जख्मी हो गए।
जिंदा होने की उम्मीद में दोनों को सुंदरबनी उप जिला अस्पताल में ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने जांच कर दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया। हादसे में कार चला रहे शकील अहमद भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी से क्षतिग्रस्त हो गया है।
Trending Videos