सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rusted mortar shell found in Jammu; neutralised Jammu

Jammu: बिश्नाह के सीमावर्ती गांव में मिला जंग लगा मोर्टार शेल, नियंत्रित विस्फोट कर किया गया निष्क्रिय

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 10 Jun 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के कोठे सनियां गांव में मकान निर्माण के दौरान एक जंग लगा मोर्टार शेल मिला, जिससे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई।

Rusted mortar shell found in Jammu; neutralised Jammu
मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के एक सीमावर्ती गांव में बुधवार को जंग लगा मोर्टार शेल मिलने से कुछ समय के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

Trending Videos


अधिकारियों के अनुसार कोठे सनियां गांव में एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान मजदूर नींव भरने के लिए मिट्टी डाल रहे थे। इसी दौरान उन्हें मिट्टी में दबा हुआ एक संदिग्ध विस्फोटक उपकरण दिखाई दिया। जांच करने पर वह पुराना और जंग लगा मोर्टार शेल निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड) को मौके पर भेजा गया। टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शेल को गांव से दूर एक खुले मैदान में ले जाकर नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed