{"_id":"6a2909814045f24718092240","slug":"houses-of-two-brothers-demolished-in-jammu-under-anti-drug-drive-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: लाऊ गुज्जर के भाई फल्ला गुज्जर के घर पर चला बुलडोजर, नशा तस्करी से जुड़े दो मकान जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: लाऊ गुज्जर के भाई फल्ला गुज्जर के घर पर चला बुलडोजर, नशा तस्करी से जुड़े दो मकान जमींदोज
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान के तहत प्रशासन ने चक वजीरू गांव में दो भाइयों के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में प्रशासन ने बुधवार को नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो भाइयों के मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई चक वजीरू गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई।
Trending Videos
प्रशासन की ओर से बुलडोजरों की मदद से दोनों रिहायशी मकानों को गिराया गया। पूरे अभियान के दौरान इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती रही, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार जिन मकानों को ध्वस्त किया गया वे लाहू गुज्जर और फल्ला गुज्जर नामक दो भाइयों के थे। प्रशासन ने इस कार्रवाई को केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बताया है। मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे तथा पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर रखा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।