सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vehcile sales increased in may

Jammu News: पर्यटन और कारोबार ने दौड़ाया ऑटोमोबाइल मार्केट का पहिया, मई में 37 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री, बिके करीब 20 हजार वाहन

विज्ञापन
vehcile sales increased in may
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पर्यटन और कारोबार की रफ्तार का असर ऑटोमोबाइल मार्केट पर भी दिखने लगा है। मई में वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 36.72 फीसदी बढ़ गई। कार से लेकर बाइक, ऑटो, ट्रैक्टर और माल ढोने वाले वाहनों तक सेल में अच्छा इजाफा हुआ है।
Trending Videos

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के आंकड़ों के अनुसार 19,799 वाहनों की बिक्री हुई जबकि मई 2025 में यह संख्या 14,481 थी। एक साल में 5,318 अधिक वाहन बिके हैं। सबसे ज्यादा कारों की बिक्री हुई। मई 2025 में 3,919 के मुकाबले इस साल 6,296 कारें बिकीं जो 60.65 फीसदी अधिक है। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 10 हजार का आंकड़ा पार कर गई। हालांकि पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर की वजह से प्रदेश में कारोबारी गतिविधियां थम गई थीं जिसका असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाडा के प्रदेश चेयरपर्सन संजय अग्रवाल के अनुसार बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन में सुधार और बाजार में सकारात्मक माहौल का फायदा ऑटोमोबाइल मार्केट को मिला है। आसान फाइनेंस सुविधा, नए मॉडलों की उपलब्धता और लोगों के बढ़ते भरोसे ने बिक्री बढ़ाने में मदद की है। माल ढोने वाले वाहनों, ट्रैक्टरों और निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की बढ़ती बिक्री संकेत देती है कि प्रदेश में विकास कार्य, परिवहन गतिविधियां और कृषि क्षेत्र में कामकाज बढ़ रहा है। आने वाले महीनों में भी ऑटोमोबाइल मार्केट की रफ्तार बनी रहेगी। उन्होंने सीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ढांचे को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन


----------------------------------
मई में अलग-अलग श्रेणियों में वाहनों की बिक्री
श्रेणी मई 2026 मई 2025 बढ़ोतरी
दोपहिया 10,634 8,539 24.53%
तिपहिया 1,401 952 47.16%
माल ढोने वाले 993 736 34.92%
निर्माण उपकरण 53 31 70.97%
कार 6,296 3,919 60.65%
ट्रैक्टर 422 304 38.82%
कुल 19,799 14,481 36.72%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed