सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   asian aerobic gymnastic, rudraksh

Jammu News: एशियाई एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जम्मू के रुद्राक्ष

विज्ञापन
asian aerobic gymnastic, rudraksh
जिमनास्टिक खिलाड़ी रुद्राक्ष
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की जिम्नास्टिक अकादमी के होनहार खिलाड़ी रुद्राक्ष खन्ना का चयन 10वीं एशियाई एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। प्रतियोगिता फिलीपींस के टैगायटे सिटी में होगी जहां होनहार जूनियर वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने हाल ही में मणिपुर के इंफाल में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके आधार पर चयन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जूनियर वर्ग में यह पहला अभियान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्राक्ष जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की जिम्नास्टिक अकादमी के प्रशिक्षु हैं। अकादमी अब तक 32 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर चुकी है और राष्ट्रीय खेलों, राष्ट्रीय चैंपियनशिप तथा खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 750 से अधिक पदक जीत चुकी है। रुद्राक्ष को वर्ष 2025 के लिए जिम्नास्टिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले वह यूथ एशियन चैंपियनशिप और सुजुकी वर्ल्ड कप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। चयन पर खुशी जताते हुए रुद्राक्ष ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जम्मू में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed