{"_id":"69f3c7f0d6a10c792b078f31","slug":"shilpa-devi-secures-first-place-in-prof-jamwal-memorial-debate-competition-jammu-news-c-10-jmu1062-901339-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रो. जम्वाल मेमोरियल डिबेट प्रतियोगिता में शिल्पा देवी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रो. जम्वाल मेमोरियल डिबेट प्रतियोगिता में शिल्पा देवी अव्वल
विज्ञापन
विजेता शिल्पा देवी को सम्मानित करते प्रो. पंकज श्रीवास्तव स्रोत - विवि
विज्ञापन
- जम्मू विवि में नशे के मुद्दे पर छात्रों ने रखे जोरदार तर्क
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग की ओर से वीरवार को प्रो. शैलेंद्र सिंह जम्वाल की स्मृति में तीसरी वार्षिक मेमोरियलडिबेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत हुआ, जिसमें विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय विभागों के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय नशा समाज की विफलता है, सिर्फ व्यक्ति की नहीं था।
प्रतियोगिता में छात्रों ने नशे की समस्या के सामाजिक पहलुओं पर अपने तर्क रखे। जम्मू कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की शिल्पा देवी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि उसी कॉलेज के कार्तिक शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। जीसीडब्ल्यू, परेड की समीया शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं जम्मू कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी को बेस्ट टीम का खिताब मिला।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की बहस प्रतियोगिताएं छात्रों को समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सोचने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का मंच देती हैं। कार्यक्रम में प्रो. जम्वाल के जीवन और योगदान को भी याद किया गया। वक्ताओं ने उन्हें एक अच्छे शिक्षक और शोधकर्ता के रूप में याद करते हुए उनके कार्यों को सराहा।
Trending Videos