सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Explosion at Shopian Cold Storage Steam Boiler Bursts During Repairs Two Laborers Dead

कश्मीर में बड़ा हादसा: शोपियां के कोल्ड स्टोर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान फटा स्टीम बॉयलर; दो मजदूरों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

शोपियां के अग्लर में एक कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर के विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई और एक घायल हो गया। यह घटना फ्रूट मंडी में स्थित जम जम कोल्ड स्टोर में हुई। 

Explosion at Shopian Cold Storage Steam Boiler Bursts During Repairs Two Laborers Dead
मरम्मत के दौरान फटा स्टीम बॉयलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की अग्लर फ्रूट मंडी में कोल्ड स्टोर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Trending Videos

मरम्मत के दौरान फटा स्टीम बॉयलर 
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात शोपियां के अग्लर में एक कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर के विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई और एक घायल हो गया। यह घटना फ्रूट मंडी में स्थित जम जम कोल्ड स्टोर में हुई। यहां मरम्मत के दौरान स्टीम बॉयलर फट गया। विस्फोट में तीन इंजीनियर घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सौरभ सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द न सह पाने के कारण शिव की मौत
एक अन्य घायल व्यक्ति शिव कुमार ने भी बाद में उपचार के दौरान जख्मी की पीड़ा न सहते हुए दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई। तीसरे घायल व्यक्ति राज कुमार का इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि धमाका उस समय हुआ जब ये लोग बॉयलर की मरम्मत का काम कर रहे थे। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed