सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नशे के खिलाफ छात्रों ने निकाली जनजागरण पदयात्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
सांबा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत जख में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
Trending Videos


इस दौरान छात्रों के बीच वाद विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इसके अलावा एक शपथ समारोह का आयोजन भी किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतर्गत एक पदयात्रा भी निकाली गई जो विद्यालय से शुरू होकर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशा विरोधी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed