सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Oil Launches Advanced Winter Stocking in Ladakh

Jammu News: लद्दाख में इंडियन ऑयल ने शुरू की एडवांस विंटर स्टॉकिंग

विज्ञापन
Indian Oil Launches Advanced Winter Stocking in Ladakh
टैंकर को रवाना करने से पहले चालक को अनुमति पत्र सौंपते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
- जम्मू से दुर्गम पहाड़ियों के लिए टैंकरों का काफिला रवानाअमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

जम्मू। सर्दी लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों और शून्य से नीचे के तापमान में ईंधन की किल्लत न हो, इसके लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड अभी से एडवांस स्टॉकिंग शुरू कर दी। वीरवार को जम्मू से दुर्गम पहाड़ियों के लिए टैंकरों का काफिला रवाना हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य सर्दियों में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से पहले ही लद्दाख में रहने वाले नागरिकों और वहां तैनात भारतीय सेना के जवानों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
इंडियन आयल के सीनियर डिपो इंचार्ज शंतनु कुमार ने बताया कि लद्दाख में सर्दियों के दौरान तापमान और मौसम की स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसे में ईंधन की आपूर्ति बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। मौसम की स्थिति को देखते हुए यह विंटर स्टॉकिंग अभियान अक्टूबर या नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन का भंडारण सुरक्षित ठिकानों पर किया जाएगा ताकि लद्दाख पूरी दुनिया से कटने के बावजूद ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बना रहे। जम्मू डिपो में आयोजित इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के सरबजीत सिंह के साथ सुरिंदर सिंह, चमन लाल, रंजीत सिंह रैना, अनन शर्मा सहित ट्रांसपोर्ट और टैंकर यूनियनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed