फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Son's body found on the upper floor; foul smell led to the discovery.

Jammu: ऊपरी मंजिल पर कई दिनों तक पड़ा रहा बेटे का शव, कमरे का दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश, बदबू से चला पता

Mon, 03 Aug 2026 11:14 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 03 Aug 2026 11:14 AM IST
सार

41 वर्षीय संदीप शर्मा का शव जम्मू के नानक नगर स्थित घर की ऊपरी मंजिल पर कई दिन तक पड़ा रहा, जबकि नीचे रह रहे पिता और भाई को इसकी भनक तक नहीं लगी। कमरे से बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Son's body found on the upper floor; foul smell led to the discovery.
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 41 वर्षीय संदीप शर्मा की मौत कई दिन पहले हो गई थी लेकिन एक ही घर में रहने के बावजूद परिवार को इसकी जानकारी तक नहीं थी। मौत का पता तब चला जब घर की ऊपरी मंजिल से तेज बदबू आने लगी।

विज्ञापन

मौत के कारणों की जांच कर रही गांधीनगर पुलिस के अनुसार संदीप दो मंजिला मकान में सबसे ऊपरी कमरे में अकेले रहता था। उसके पिता नंद किशोर शर्मा और भाई पहली मंजिल पर रहते हैं। दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त रहते थे। इसी कारण कई दिनों तक आपस में मुलाकात तक नहीं होती थी।

परिवार को यह भी पता नहीं था कि संदीप कई दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला है। शनिवार को जब कमरे से तेज बदबू आने लगी तो पिता ऊपरी मंजिल में बने कमरे में देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए। संदीप बेड पर मृत पड़ा था और शव गल-सड़ चुका था। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए और गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। गांधीनगर थाने के एसएचओ जयपाल शर्मा ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल ये भी

  • ऊपरी मंजिल में अकेला क्यों रह रहा था संदीप?
  • इतने दिन से परिवार ने उसकी कोई सुध क्यों नहीं ली?
  • संदीप ने खुदकुशी की या हत्या हुई?
विज्ञापन

घगवाल के नोनाथ में युवक का शव मिला
घगवाल थाना क्षेत्र के नोनाथ स्थित शिवम रिजॉर्ट के पास रविवार एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35-36 वर्षीय गोपाल शर्मा पुत्र राम लाल निवासी नोनाथ, तहसील घगवाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही घगवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed