{"_id":"6914f767c6fcf9f8570bbae8","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1052-761078-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो : प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगाई\nपदकों की झड़ी, अब तक सात मेडल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो : प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी, अब तक सात मेडल जीते
विज्ञापन
कर्नाटक बनाम गुजरात के खिलाड़ी इनडोर स्टेडियम भगवती नगर में स्कूल गेम्स में ताइक्वांडो का मैच ख
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर के हैरिस, अयान, अर्सलान और सक्षम भी पदक विजेताओं की सूची में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2025 अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी है। प्रदेश की झोली में दो स्वर्ण के साथ अब तक सात पदक आ चुके हैं। बुधवार को असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी अयान महाजन, हैरिस गुलजार, अर्सलान वजीर और सक्षम शर्मा ने पदक जीते।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह प्रतियोगिता भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में करवाई जा रही है। इसमें देशभर से 34 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 15 नवंबर तक चलेगी।
बुधवार को प्रतियोगिता के चाैथे दिन अंडर-19 लड़कों के 48 किलो भारवर्ग में हरियाणा के गौरव जीसी ने स्वर्ण पदक जीता। जोशी के. धीरेंद्र ने रजत पदक अपने नाम किया। कर्नाटक के किशन देवराज और जम्मू-कश्मीर के हैरिस गुलजार ने कांस्य पदक साझा किया। 78 किलो भारवर्ग में केवीएस के रणजीत सिंह राठौड़ ने स्वर्ण और जम्मू-कश्मीर के अयान महाजन ने रजत पदक जीता।
इस वर्ग में कांस्य पदक पंजाब के भवजोत सिंह और सीबीएसई के चेंगखम बोरपात्रा गोहन की झोली में गया। अंडर-19 बाल 63 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र के विश्वजीत सुनील और कर्नाटक के अर्जुन केएस ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते। एनवीएस के दिनेश कुमार और गोवा के लोयड पीटर डकोस्टा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 लड़कों के 68 किलो भारवर्ग में हरियाणा के अखिल कुमार ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के प्रिंस कोंजोइया ने रजत और जम्मू-कश्मीर के सक्षम शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
78 किलो भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के बृजेश कुमार पाल ने स्वर्ण और कर्नाटक के दीपेंद्र देवानंद ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक जम्मू-कश्मीर के अर्सलान वजीर को मिला।
68 किलोग्राम और 78 किलोग्राम वर्ग के पदक समारोह की अध्यक्षता चैंपियनशिप की आयोजन सचिव एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू की संयुक्त निदेशक विनाक्षी कौल ने की। उनके साथ खेल विभाग जम्मू के सुखदेव राज शर्मा और आयोजन प्रभारी राजेश संब्याल भी मौजूद रहे।
Trending Videos