{"_id":"6ade73cd623c20ea760ab5e9","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1047891-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू ने सांबा को हराकर अंडर-17 क्रिकेट का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू ने सांबा को हराकर अंडर-17 क्रिकेट का खिताब जीता
विज्ञापन
दृष्टि के 52 रन, आराध्या ने झटके तीन विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अंतर जिला संभाग स्तरीय अंडर-17 लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू जिले की टीम ने खिताब अपने नाम किया। किरपालपुर क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फाइनल मैच में जम्मू ने सांबा को 77 रन से हराकर जीत दर्ज की।
जम्मू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। दृष्टि ने 52 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सांबा की टीम जम्मू के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 17 ओवर में 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जम्मू की ओर से आराध्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देना था।