फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

Jammu News: नाट्य मंचन और लोक कलाओं से सजी कलर्स ऑफ जम्मू-कश्मीर की प्रस्तुति

विज्ञापन
cultural news
अ​भिनव ​थिएटर कलर्स ऑफ जम्मू-कश्मीर के मंचन में लोक नृत्य करते कलाकार। स्रोत : संवाद।
- लोकनृत्य, संगीत और रंगमंच के जरिए दिखाई जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विविधता
विज्ञापन

- डीसी मिंगा शेरपा ने पारंपरिक कलाओं के संरक्षण में नटरंग के प्रयासों को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग जम्मू ने रविवार को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से अभिनव थिएटर में बलवंत ठाकुर की सांस्कृतिक प्रस्तुति कलर्स ऑफ जम्मू-कश्मीर का मंचन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्यों, संगीत और पारंपरिक कलाओं को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि डीसी मिंगा शेरपा ने नटरंग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक कला रूपों के संरक्षण, युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और क्षेत्र की साझा पहचान को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

नटरंग के निदेशक बलवंत ठाकुर ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की विविध लोक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहुंचाना है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के नृत्य रूपों को एक साथ प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विविधता और साझा विरासत को दर्शाया गया। इस संस्करण में वीडियो दृश्यों को भी शामिल किया गया, जिससे प्रस्तुति को नया दृश्यात्मक आयाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को पहले लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर और ब्रिटिश संसद सहित प्रतिष्ठित मंचों पर भी प्रस्तुत किया जा चुका है। इस दौरान पूर्व मंडलायुक्त हेमंत कुमार शर्मा, जेकेएएसीएल की अतिरिक्त सचिव सोनाली अरुण गुप्ता, एल़ा चौधरी और कला केंद्र जम्मू के सचिव जावेद राही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---
प्रस्तुति में शामिल रहे नटरंग के कलाकार
मंचन में सनी मुजू, कननप्रीत कौर, साक्षी गुप्ता, सना चौहान, वाणी ठाकुर, आर्या शर्मा, पल्लवी शर्मा, अंशिका वजीर, मुस्कान गुप्ता, सुहानी, मुसरत भट्ट बानो, वंशिका मनहास, जानवी बिलोरिया, अमित राणा, अरुण शर्मा, कृष्णा, अरुणदेव वर्मा, संकेत भगत, नरेंद्र वर्मा, साहिल नरवालिया, सुनेहा अंगुराल और विपाशु शर्मा ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समन्वय सरताज सिंह, पवन वर्मा, मोहम्मद यासीन, महिक्षित सिंह और कुशल भट्ट ने किया। नृत्य निर्देशन सनी मुजू ने किया। प्रकाश व्यवस्था पंकज शर्मा और शिवम सिंह ने संभाली। संचालन नीरज कांत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed