{"_id":"6ade73bf090096950a082fb0","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1047886-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप \nके लिए 28 सदस्यीय टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए 28 सदस्यीय टीम रवाना
विज्ञापन
28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चेन्नई में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। चेन्नई में 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक हो रही 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के 28 खिलाड़ी दम दिखाएंगे। वुशु एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष विजय सराफ और महासचिव भवनीत ने रविवार को जम्मू से टीम को रवाना किया।
जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने एमए स्टेडियम में खिलाड़ियों की स्क्रीनिंग की। टीम के चयन के लिए दो और तीन अक्तूबर को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल लिए गए थे। ये ट्रायल द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हांडू की अध्यक्षता में हुए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कुलदीप हांडू ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देकर उम्मीद जताई कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करेगी।