फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: हॉकी में जम्मू-कश्मीर की टीमों ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
sports news
- राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन, सी से बी कैटेगरी में पहुंचीं टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। हॉकी जम्मू-कश्मीर ने वर्ष 2026 में खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों की उपलब्धियों के सम्मान में मंगलवार को केके हक्कू स्टेडियम में सम्मान समारोह करवाया। इसमें राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के कोच और प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। प्रदेश की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में सी से बी कैटेगरी में जगह बनाई है।

हॉकी जम्मू-कश्मीर के मुख्य संरक्षक राजीव शर्मा ने खिलाड़ियों को कॅरियर बनाने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के डिविजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बशीर अहमद बख्शी ने टीमों को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। महासचिव डॉ. तरण सिंह ने बताया कि 31 मई 2026 के बाद चार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीन वर्ष बाद यूटी चैंपियनशिप भी हुई। समारोह में जूनियर महिला टीम के लिए बलजीत कौर, गार्गी और सोनिया, जूनियर पुरुष टीम के लिए जगजीत सिंह और तरनजीत सिंह व सब-जूनियर महिला टीम के लिए मीनाक्षी खजूरिया और रोबिन सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed