सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: जय चंडी मां टीम को हराकर एवेंजर्स ने जीती क्रिकेट ट्राॅफी

विज्ञापन
sports news
विज्ञापन
विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 25 हजार नकद इनाम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पलवां स्टेडियम में अखनूर प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-1 का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जम्मू की एवेंजर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय चंडी मां टीम को 42 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में जय चंडी मां की टीम निर्धारित ओवर में 70 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल, एसडीपीओ वरिंदर गुप्ता ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उपविजेता को 25 हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया। सुरिंदर कुमार ने 43 रन की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऋषभ को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 40 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी झटके। यह अखनूर का पहला नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट था। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का आयोजन जोशीले क्लब ने किया। इसमें आयोजक अमित राजपूत की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed