सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   summer session, style comfort

Jammu News: गर्मियों में हल्के रंग और ढीले कपड़े बने स्टाइल व आराम का बेहतर विकल्प

विज्ञापन
summer session, style comfort
विज्ञापन
जम्मू। गर्मी के मौसम में फैशन के साथ आराम को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। बढ़ते तापमान और तेज धूप के बीच लोग अब ऐसे कपड़ों को पसंद कर रहे हैं जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी प्रदान करें। फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में हल्के रंगों और ढीले कपड़ों का चयन न केवल आरामदायक होता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी है।

सफेद, क्रीम, हल्का नीला, पेस्टल पिंक और अन्य हल्के शेड्स बेहतर विकल्प हैं। ये रंग सूर्य की गर्मी को कम खींचते हैं जिससे शरीर को हल्की ठंडक महसूस होती है। अत्यधिक पसीना आने और लू जैसी समस्याओं से बचाव में भी यह मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों ट्रेंड में ढीले और आरामदायक परिधानों का चलन बढ़ा है। काफ्तान, चोग्गा, को-ऑर्ड सेट, ओवरसाइज्ड ड्रेसेज और लिनेन फैब्रिक से बने कपड़े युवाओं और महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। आउटफिट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये शरीर को हवा लगने देते हैं जिससे उमस और पसीने की परेशानी कम हो जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos




सूती और लिनेन के पहनें कपड़े
फैशन एक्सपर्ट रितु कपूर महाजन का कहना है कि गर्मियों में कपड़ों का चुनाव केवल फैशन को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि आराम और मौसम के अनुसार करना चाहिए। उनका मानना है कि हल्के रंग और ढीले कपड़े शरीर को सहज महसूस कराते हैं और व्यक्ति पूरे दिन ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने सलाह दी कि लोग इस मौसम में सूती और लिनेन जैसे हल्के फैब्रिक को प्राथमिकता दें। वहीं एसएमजीएस अस्पताल के पूर्व एचओडी व त्वचा विशेषज्ञ डॉ. विपिन गुप्ता के अनुसार गर्मियों में लोगों को कॉटन और लिनन जैसे हल्के व ढीले कपड़े पहनने चाहिए ताकि गर्मी का असर कम पड़े। गलत कपड़ों का चुनाव और तेज धूप के सीधे संपर्क में आने से रैशेज, स्किन इन्फेक्शन, दाने और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।







त्वचा को सुरक्षित रखने के टिप्स



पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें, शरीर को हाइड्रेट रखें।



हल्का, ताजा और मौसमी भोजन करें।



तेज धूप के सीधे संपर्क से बचें।



बाहर निकलते समय छाता, टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed