{"_id":"6a29d11e4e320d165f079395","slug":"surgery-delhi-lover-jammu-news-c-10-jmu1062-935554-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपबीती : छह लाख में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के लिए दिल्ली ले गया था प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपबीती : छह लाख में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के लिए दिल्ली ले गया था प्रेमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। लिंग परिवर्तन करवाकर युवती बनी पीड़िता ने आपबीती सुनाई है। उसका कहना है कि सर्जरी के लिए कई बार दिल्ली जाना पड़ा। पूरी प्रक्रिया पर करीब छह लाख रुपये खर्च हुए। प्रेमी साहिल साथ रहा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने कहा कि लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया कठिन और दर्द देने वाली थी। साहिल के भरोसे पर कदम उठाया क्योंकि उसने हमेशा साथ रखने का दावा किया था। लंबे समय तक डॉक्टरों की सलाह, जांच और उपचार से गुजरना पड़ा। सर्जरी के बाद जीवन में बड़ा बदलाव आया। धीरे-धीरे खुद को लड़की के रूप में स्वीकार किया। शुरू में थोड़ा अलग लगता था लेकिन फिर सामान्य होने लगा।
कुछ महीने बाद महसूस होने लगा कि उसका शरीर पूरी तरह बदल चुका है। तब से लड़की के रूप में जीवन व्यतीत कर रही है। भरोसा था कि दोनों का रिश्ता आगे भी बेहतर चलेगा। चार साल तक एक-दूसरे के संपर्क में रहे और साथ समय बिताते रहे। मार्च 2025 तक काफी कुछ बदल चुका था। एक समझौता हुआ था। इसके बावजूद साहिल इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। जानीपुर पुलिस ने एफआईआर के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।