फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three publishers arrested over books with 'inappropriate content' in J&K Jammu

जम्मू-कश्मीर में विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन: तीन प्रकाशक गिरफ्तार, प्रकाशकों की भूमिका खंगाल रही एजेंसी

Sun, 12 Jul 2026 12:38 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 12 Jul 2026 12:38 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में आपत्तिजनक सामग्री वाली विवादित किताबों के मामले में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन प्रकाशकों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
Three publishers arrested over books with 'inappropriate content' in J&K Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobestock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आपत्तिजनक सामग्री वाली किताबों के प्रकाशन और वितरण के मामले में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन प्रकाशकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जम्मू और दिल्ली में की गई संयुक्त छापा मारी के बाद हुई।

विज्ञापन

जांच एजेंसियां उन प्रकाशकों की भूमिका की जांच कर रही हैं, जिन पर ऐसी किताबों के प्रकाशन और वितरण में शामिल होने का आरोप है, अत्यधिक आपत्तिजनक सामग्री होने की बात सामने आई है।

मामले में 4 जुलाई को काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। यह कार्रवाई सरकारी पुस्तकालयों में मिली दो किताबों को लेकर शुरू हुई, जिन पर अलगाववादी नेताओं को कथित रूप से महिमामंडित करने का आरोप लगाया गया था।

विवादित किताबों में 'Personalities and Legends of J-K' और 'Great Personalities of Jammu and Kashmir' शामिल हैं। पहली किताब के लेखक हिलाल अहमद और संतोष मीणा हैं, जबकि इसे जम्मू स्थित ओबेरॉय बुक सर्विस ने प्रकाशित किया है। दूसरी किताब के लेखक सुशांत गिरी हैं, जिसे दिल्ली स्थित अनुराग प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

गिरफ्तार किए गए प्रकाशकों में ओबेरॉय बुक सर्विस के इंदरपाल और नोएडा स्थित डॉमिनेंट पब्लिशर्स के अमरदीप सिंह व गिरीश अरोड़ा शामिल हैं। इससे पहले दोनों प्रकाशन संस्थानों को सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।

अधिकारियों के अनुसार एक किताब की 123 प्रतियां जम्मू, रामबन और उधमपुर जिलों में जबकि दूसरी किताब की 128 प्रतियां जम्मू और बारामुला जिलों में भेजी गई थीं। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई गई है।

इस मामले में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कूल शिक्षा विभाग के आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक संविदा कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है। दोनों विवादित किताबों को 3 जुलाई को वापस लेने का आदेश जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed