{"_id":"6a52af75721cf083db064230","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1050-958573-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नर्सिंग, पैरामेडिकल व टेक्नोलॉजी में सीट मिली तो 17 तक पहुंचें कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नर्सिंग, पैरामेडिकल व टेक्नोलॉजी में सीट मिली तो 17 तक पहुंचें कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल और टेक्नोलॉजी में दाखिलों के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है। लिस्ट में 5,291 छात्रों के नाम हैं। इन छात्रों को सोमवार से शुक्रवार 17 जुलाई तक अपने आवंटित कॉलेज में पहुंचकर दाखिला लेना होगा। कॉलेज जाने से पहले जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) की वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना जरूरी है। शुक्रवार तक कॉलेज में नहीं पहुंचने पर सीट रद्द हो जाएगी।
जेकेबोपी ने अपने सर्कुलर में कहा है कि छात्र सबसे पहले बाेर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें। इसी लेटर में आपको जिस कॉलेज की सीट मिली है, उसका नाम दर्ज होगा। दाखिले के लिए उसी कॉलेज में शुक्रवार शाम पांच बजे तक पहुंचना होगा। किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए दाखिला नहीं लिया जा सकेगा। कॉलेज में मूल दस्तावेजों की जांच होगी।
दस्तावेज सही मिलने और फीस जमा होने के बाद ही दाखिला पक्का होगा। कॉलेज जाते समय अलॉटमेंट लेटर, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, 10वीं का जन्मतिथि प्रमाणपत्र, 12वीं की मार्कशीट, आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र (अगर लागू हो) और कॉलेज की ओर से मांगे गए दूसरे जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं। कोई जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर दाखिले में दिक्कत आ सकती है या दाखिला नहीं हो पाएगा।