{"_id":"6a52af50f46b795f7e013b59","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jmu1062-959162-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल न की तो वेतन अटैच होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल न की तो वेतन अटैच होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्ति लाभ से वंचित करने का मामला, सचिव शिक्षा के खिलाफ जमानती वारंट पूर्व में हो चुके वापस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्कूली शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े एक मामले में केंद्रीय न्यायाधिकरण ने प्रतिवादी संख्या-दो को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। इस अवधि में रिपोर्ट दाखिल न करने की स्थिति में प्रतिवादी का वेतन अटैच कर दिया जाएगा। इस मामले में अवमानना याचिका दाखिल की गई थी।
मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी। वहीं, सत्यदेव सिंह बनाम प्रमुख सचिव स्कूली शिक्षा विभाग मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विविध अपील को मंजूरी दी। हालांकि उसने देखा कि उनके खिलाफ बीते साल एक मार्च को हुए जमानती वारंट के आदेश बीती तीन जून से पहले ही वापस हो चुके हैं। ऐसे में याचिका को रद्द समझे जाने के आदेश दिए। इाममले की सुनवाई वर्चुअल मोड से हुई।
एक अन्य विविध अपील को, जिसमें इस ट्रिब्यूनल से अनुपालन रिपोर्ट रिकॉर्ड पर रखने की इजाजत मांगी गई है, को कोर्ट ने रिकार्ड पर लिया। सुनवाई कैट की प्रशासनिक सदस्य प्रज्ञा सहाय सक्सेना और न्यायिक सदस्य संजीव गुप्ता ने की।