{"_id":"6a52af41174f975a6504c23c","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1062-959075-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विवादित किताब पर छात्रों की मांग, जांच रिपोर्ट जल्द हो सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विवादित किताब पर छात्रों की मांग, जांच रिपोर्ट जल्द हो सार्वजनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- किताबों के चयन और खरीद प्रक्रिया में जिम्मेदारी तय करने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में विवादित किताब मिलने के मामले में जम्मू विवि के लॉ के छात्रों ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। छात्रों का कहना है कि मामला सिर्फ एक किताब का नहीं है। इससे किताबों के चयन, खरीद और निगरानी की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इसलिए निष्पक्ष जांच कर उसकी रिपोर्ट लोगों के सामने लाई जानी चाहिए, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
जम्मू यूनिवर्सिटी में प्रेस वार्ता कर छात्र केतन कुमार ने कहा कि विवादित किताब के चयन से लेकर उसे स्कूलों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की गहराई से जांच होनी चाहिए। जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाए ताकि लोगों को पूरे मामले की सही जानकारी मिल सके और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।
छात्र अंतकृष आजाद ने कहा कि यदि किताबों के चयन, मंजूरी या खरीद प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इससे जिम्मेदारी तय होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी। लॉ विभाग के छात्र आकाश भगत ने कहा कि इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था की कई कमियां उजागर कर दी हैं। छात्रों तक पहुंचने वाली हर किताब सही जानकारी पर आधारित, संतुलित और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप होनी चाहिए। छात्र आमिर खान ने कहा कि शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए व्यवस्था को और मजबूत करना जरूरी है। शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में छात्रों की राय भी ली जानी चाहिए क्योंकि इन फैसलों का सबसे अधिक असर छात्रों पर ही पड़ता है।