{"_id":"69f66087c9e6ae05d00e429c","slug":"two-ambulances-caught-fire-samba-news-c-312-1-sjam1007-103682-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अस्पताल में खड़ी दो एंबुलेंस में भड़की आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अस्पताल में खड़ी दो एंबुलेंस में भड़की आग, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमओ बोले - पुरानी थी दोनों एंबुलेंस, शाॅर्ट सर्किट की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल में शनिवार दोपहर खड़ी दो एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। इससे मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर में अचानक एंबुलेंस से धुआं निकलता दिखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई।
ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. बलविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों एंबुलेंस पुरानी थीं और वर्तमान में उनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। कहा कि इन खराब वाहनों को जल्द ही अस्पताल परिसर से हटाया जाएगा। घटना के वक्त अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज व तीमारदार मौजूद थे।
Trending Videos