फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Violence after jumma prayer in srinagar

जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन, जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे, पैलेट गन भी चलाना पड़ा

Sat, 11 May 2019 02:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Violence after jumma prayer in srinagar
जुमे की नमाज के बाद घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर के पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज खत्म होने के बाद भारी संख्या में युवा मस्जिद परिसर के बाहर एकत्रित हुए और देश विरोधी और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उनके द्वारा आईएसजेके और पाकिस्तानी झंडे भी लहराए गए। कुछ मारे गए आतंकियों के पोस्टर भी दिखाये गए। 

विज्ञापन


इस दौरान भीड़ में से कुछ युवाओं ने वहां तैनात सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात काबू से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान करीब सुरक्षाकर्मी सहित करीब बारह लोग घायल हुए। घायलों को मामूली चोटें हैं। बताया जाता है कि छह प्रदर्शनकारियों को पेलेट इंजूरी भी है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों द्वारा इस दौरान तिरंगे को जलाया गया। 
विज्ञापन


वहीं सोपोर में आतंकी के मारे जाने की खबर के बाद सोपोर मॉडल टाउन में भी युवा एकत्रित हुए और जमकर पत्थरबाजी की गई। यहां भी सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed