{"_id":"69b32e8bf2319cf5ea09d030","slug":"weather-news-road-problem-samba-news-c-398-1-pmd1001-555-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश ने सड़कों की हालत बिगाड़ी, धक्के पर गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश ने सड़कों की हालत बिगाड़ी, धक्के पर गाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- सात महीने बाद भी नहीं सुधरी पुरमंडल-दियोन और मंडल-उत्तरवाहिनी मार्ग की हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। क्षेत्र में बारिश से फिर पुरमंडल-दियोन और मंडल-उत्तरवाहिनी मार्ग प्रभावित हो गए हैं। सड़क पर फिसलन और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहनों को धक्का लगाकर आगे बढ़ाना पड़ रहा है। वीरवार दोपहर तक इन मार्गों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार सात महीने पहले हुई भारी बारिश के बाद से इन दोनों सड़कों की स्थिति खराब बनी हुई है। पहाड़ी ढलानों से मलबा गिरने के कारण कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बावजूद आज तक इनको पूरी तरह से सुचारु नहीं किया जा सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों को आंशिक रूप से चलाने योग्य बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके कोई खास सुधार नहीं हुआ है। हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है। कई जगहों पर वाहन फंस जाते हैं।
स्थानीय निवासी और पूर्व पंच सागर सिंह, मग्गर सिंह, रसाल सिंह और ज्ञान सिंह ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खस्ताहाल होने से सार्वजनिक बस और ऑटो सेवाएं भी बंद हो गईं हैं। कई बार लोगों को खुद वाहनों को धक्का लगाकर क्षतिग्रस्त स्थानों से निकालना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन दोनों मार्गों की जल्द मरम्मत कराई जाए।
Trending Videos