{"_id":"627ee9c7812f1e503d5be344","slug":"ca-suman-kumar-said-to-ed-most-of-the-cash-seized-in-raid-belonged-to-pooja-singhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सीए ने ईडी को बताया- छापे में जब्त ज्यादातर नकदी पूजा सिंघल की ही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सीए ने ईडी को बताया- छापे में जब्त ज्यादातर नकदी पूजा सिंघल की ही थी
Sat, 14 May 2022 04:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रांची।
एजेंसी, रांची।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 May 2022 04:59 AM IST
सार
सुमन कुमार ने ईडी को बताया कि उसने पूजा सिंघल के निर्देश पर यह रकम जुटाई थी। पूजा के ही कहने पर उसने पल्स अस्पताल की जमीन खरीदने के लिए एक जानेमाने बिल्डर को 3 करोड़ नकद दिए थे।
विज्ञापन
ias pooja singhal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनरेगा फंड घोटाले में गिरफ्तार झारखंड की निलंबित खनन सचिव पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार ने ईडी को बताया है कि उसके घर से छापे में पकड़ी गई ज्यादातर नकदी पूजा की ही थी। ईडी ने सुमन कुमार को 7 मई को गिरफ्तार किया था और उसके घर से 17.51 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी थी। इसके अलावा 1.8 करोड़ रुपये की नकदी रांची के पल्स अस्पताल से पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
सुमन कुमार ने ईडी को बताया कि उसने पूजा सिंघल के निर्देश पर यह रकम जुटाई थी। पूजा के ही कहने पर उसने पल्स अस्पताल की जमीन खरीदने के लिए एक जानेमाने बिल्डर को 3 करोड़ नकद दिए थे।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक अन्य गवाहों के बयान से साफ होता है कि पल्स अस्पताल के निर्माण और प्रबंधन में पूजा सिंघल अहम भूमिका निभाती थीं। इसमें आमतौर पर बड़ी मात्रा में नकद भुगतान ही होता था।
विज्ञापन
ईडी ने कोर्ट को बताया कि पूजा सिंघल के मनी लॉन्ड्रिंग में तार जुड़े होने के उसके पास पर्याप्त सुबूत हैं। पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था और 12 मई को झारखंड सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। रांची की विशेष मनी लॉन्ड्रिंग अदालत ने पूजा को पांच दिन की हिरासत में भेजा है।