{"_id":"5f0aea438636271a0e09bf57","slug":"hemant-soren-wishes-for-early-recovery-of-amitabh-bachchan-and-abhishek-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरेन ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरेन ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Sun, 12 Jul 2020 04:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना से संक्रमित बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन व उनके परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अमिताभ के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या और पोती अराध्या भी पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि उनकी पत्नी जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने शनिवार को कहा था कि वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोरेन ने ट्वीट किया, 'अमिताभ बच्चन जी और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंता हुई। भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एक बार फिर सभी से अपील है कि मास्क पहनें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।'
विज्ञापन
सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना की कोविड-19 जांच रिपोर्ट शनिवार को आई, जिसमें वह दोनों संक्रमणरहित पाए गए। कोविड-19 से संक्रमित पाए गए पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक मथुरा महतो के संपर्क में आने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन आठ जुलाई से ही घर में पृथक-वास में हैं।
विज्ञापन