Jharkhand Elections: 'वोट के लिए घुसपैठियों को..', सीएम सोरेन के भाजपा पर लगाए आरोपों पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा
रेलवे हाई ग्राउंड में एक चुनावी रैली में हिमंत बिस्व ने कहा कि अगर भाजपा झारखंड में सरकार बनाती है तो वह राज्य से घुसपैठियों को बाहर कर देगी।

विस्तार

रेलवे हाई ग्राउंड में एक चुनावी रैली में हिमंत बिस्व ने कहा कि अगर भाजपा झारखंड में सरकार बनाती है तो वह राज्य से घुसपैठियों को बाहर कर देगी। झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं क्योंकि उन्हें उनके वोटों की जरूरत है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये स्थानीय लड़कियों से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम घुसपैठिये पिता और आदिवासी मां से जन्मे बच्चे को आदिवासी दर्जा देने के लिए प्रमाणपत्र जारी नहीं करेंगे।’’
सोरेन ने कहा, "मैं राज्य में सरकार बदलने का प्रयास कर रहा हूं, यह एक सच्चाई है लेकिन एक मुख्यमंत्री के मुंह से 'ठेका' और 'सुपारी' जैसे शब्द शोभा नहीं देते।"
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे नारे पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। सोरेन ने चुनाव प्रचार के बीच आयकर के छापों की भी आलोचना की।
आयकर विभाग ने कर चोरी से संबंधित जांच के तहत शनिवार को सोरेन के एक सहयोगी के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ली। सुबह के समय शुरू हुए अभियान में राज्य की राजधानी रांची और जमशेदपुर में कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर एक सवाल के जवाब में सोरेन ने कहा, ‘‘यहां ना तो बंटे हैं, ना बटेंगे लेकिन चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे ये (भाजपा के) लोग।’’