Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-congress-mla-bhushan-bara-pocso-case-minor-girl-allegations

झारखंड: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज; विधायक ने आरोपों को बताया गलत

Fri, 13 Nov 2026 06:41 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 06:41 PM IST
सार

झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी लड़की ने दुष्कर्म, दुर्व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विधायक भूषण ने आरोपों को गलत करार दिया है।

विज्ञापन
jharkhand-congress-mla-bhushan-bara-pocso-case-minor-girl-allegations
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग आदिवासी लड़की ने दुष्कर्म, दुर्व्यवहार और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विधायक भूषण ने आरोपों को गलत करार दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के आरोप
पीड़ित नाबालिग लड़की ने शिकायत में बताया है कि उसे पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलवाने का भरोसा देकर लाया गया था। पीड़िता को पहले सिमडेगा स्थित विधायक आवास पर रखा गया और फिर वहां से रांची लाया गया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ही स्थानों पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


शिकायत आवेदन के अनुसार, 5 अगस्त  को रांची स्थित विधायक आवास में भूषण बाड़ा ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा, घटना के बाद पीड़िता को किसी से भी इस बारे में न बोलने की कड़ी चेतावनी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बात उजागर करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक हलचल और प्रदर्शन
इस मामले के सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोपी विधायक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अपनी इस मांग के समर्थन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धुर्वा थाना का घेराव कर प्रदर्शन भी किया।

विधायक ने कहा-आरोपों में सच्चाई नहीं
दूसरी तरफ, विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। विधायक ने कहा कि यह पूरी तरह से उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से रची गई एक साजिश है।


ये भी पढ़ें- बिहार में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान करने जा रहे दंपती समेत तीन की मौत; चार गंभीर घायल

जानें क्या बोले डीएसपी नीरज
इस मामले में हटिया डीएसपी नीरज ने बताया कि मामले में पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की कार्रवाई चल रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से अनुसंधान कर रही है और पीड़िता की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed