Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-high-court-upholds-rohit-singh-preventive-detention-jamshedpur

झारखंड: हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के रोहित सिंह की हिरासत को ठहराया सही, रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज

Fri, 13 Nov 2026 07:23 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Nov 2026 07:23 PM IST
सार

झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के रोहित सिंह की निवारक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने चार आपराधिक मामले दर्ज होने और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन के हिरासत संबंधी फैसले को सही ठहराया।

विज्ञापन
jharkhand-high-court-upholds-rohit-singh-preventive-detention-jamshedpur
झारखंड उच्च न्यायालय - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड उच्च न्यायालय ने चार आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए जमशेदपुर के रोहित सिंह को हिरासत में लेने के प्रशासनिक फैसले को सही ठहराया है। अदालत ने निवारक निरोध को चुनौती देने वाली रोहित सिंह की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अखिल कुमार की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही यह कदम उठाया था, इसलिए इसमें किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


प्रशासनिक कार्रवाई को हाईकोर्ट की मंजूरी
पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय रोहित सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर निरोध तथा इसकी अवधि बढ़ाने से संबंधित सभी सरकारी आदेशों को रद्द करने और तत्काल रिहाई की मांग की थी। हालांकि उच्च न्यायालय ने प्रशासनिक अधिकारियों की संतुष्टि और क्षेत्र में लोक व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सभी आदेशों को पूरी तरह वैध माना। अदालत ने कहा कि हिरासत के फैसले में सभी सांविधानिक प्रावधानों का पूर्णतया पालन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मामलों के आधार पर हुई कार्रवाई
रोहित सिंह के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज थे। उनकी गतिविधियों को देखते हुए 8 अप्रैल 2026 को पुलिस उपाधीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था। इसमें रोहित सिंह को असामाजिक तत्व बताते हुए झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 की धारा 12(1) और 12(2) के तहत निरुद्ध करने की अनुशंसा की गई थी। अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि यदि आरोपी जमानत पर बाहर रहता है तो सार्वजनिक शांति के लिए खतरा बन सकता है। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सिफारिश पर 5 मई को जिलाधिकारी ने तीन महीने की हिरासत का आदेश जारी किया। गृह विभाग के अपर सचिव ने 23 जून को इस आदेश की पुष्टि की।


ये भी पढ़ें- बिहार: चिराग का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान व बाबा साहेब आंबेडकर का सम्मान नहीं किया

निरोध की अवधि विस्तार को भी ठहराया सही
बाद में, प्रशासन ने 20 जुलाई को निरोध की अवधि तीन महीने और बढ़ाने का आदेश जारी किया। राज्य सरकार ने 24 जुलाई को इस आदेश की भी पुष्टि कर दी थी। इस व्यवस्था के तहत रोहित सिंह 5 अगस्त से 4 नवंबर  तक निरुद्ध रहे। उच्च न्यायालय ने दोनों पक्ष सुनने के बाद माना कि सक्षम प्राधिकारियों की संतुष्टि और कानून-व्यवस्था के आधार पर लिया गया निर्णय पूरी तरह वैध है। अदालत ने याचिकाकर्ता को कोई राहत न देते हुए याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed