फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-jpsc-exam-cancelled-hemant-soren-jssc-cgl-investigation

JPSC Exam: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, 14वीं जेपीएससी PT समेत 2023-25 की कई परीक्षाएं होंगी रद्द

Tue, 11 Aug 2026 04:12 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने 14वीं जेपीएससी पीटी समेत कई परीक्षाएं रद्द करने और अन्य परीक्षाओं की जांच कराने का एलान किया है।

विज्ञापन
jharkhand-jpsc-exam-cancelled-hemant-soren-jssc-cgl-investigation
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विधानसभा में बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और जेपीएससी पीटी व जेएसएससी से जुड़े मामलों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

जानें सदन में मुख्यमंत्री ने क्या-क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने सदन में घोषणा की कि 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत वर्ष 2023 और 2025 में जेपीएससी द्वारा आयोजित की गई परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने 11वीं और 13वीं जेपीएससी परीक्षा, एफआरओ, एपीपी तथा टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं की भी जांच कराने की घोषणा की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद जेएसएससी सीजीएल परीक्षा भी जांच के दायरे में आ गई है। दरअसल, टीडीपीएल ने ही जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन किया था। ऐसे में सरकार के फैसले को प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार का पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक सुधार की जरूरत है। सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन और पूरी प्रक्रिया में सुधार को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है।

'विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा'
सीएम ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से भी सलाह लेगी। इसके लिए आईआईटी, आईआईएम और एक्सएलआरआई समेत देश के बड़े शैक्षणिक एवं प्रबंधन संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।



ये भी पढ़ें- Bihar: छात्र आंदोलन पर मंत्री नीतीश मिश्रा ने राहुल गांधी से पूछा- दिल्ली और रांची के छात्रों में फर्क क्यों?

मुख्यमंत्री की घोषणा को जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद के बीच सरकार की ओर से अब तक के सबसे बड़े फैसलों में से एक माना जा रहा है। इससे जहां कई परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के बीच नई उम्मीद जगी है, वहीं रद्द होने वाली परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के सामने आगे की प्रक्रिया और नई परीक्षा की तारीख को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed