फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM hemant-soren-students-exam-reforms-8500-suggestions-jpsc-jss Jharkhand News

झारखंड: परीक्षा विवाद के बीच मुख्यमंत्री सोरेन बोले- 8500 युवाओं ने दिए सुझाव, व्यवस्था में होंगे जरूरी सुधार

Tue, 11 Aug 2026 07:21 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Aug 2026 07:21 PM IST
सार

झारखंड में छात्र आंदोलन और परीक्षा विवाद के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘छात्रों की बात-छात्रों के साथ’ अभियान के तहत अब तक 8,500 से अधिक युवाओं ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। चलिए बता रहे हैं सोरेन ने इस बीच और क्या-क्या कहा है?

विज्ञापन
CM hemant-soren-students-exam-reforms-8500-suggestions-jpsc-jss  Jharkhand News
सीएम हेमंत सोरेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने छात्र आंदोलन और परीक्षा विवाद के बीच एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि  मेरे सभी युवा साथियों, जोहार, “छात्रों की बात - छात्रों के साथ” अभियान के तहत अब तक झारखंड के 8,500 से अधिक युवा साथियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


ओएमआर से लेकर परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, तकनीक के बेहतर उपयोग और जेपीएससी सहित दोनों आयोगों में संवैधानिक दायरे में आवश्यक और जरूरी सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव हमारे पास आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा मैने पहले भी कहा हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना ही नहीं है। हम वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करते हुए ऐसी परीक्षा व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए और पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- JPSC Exam: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, 14वीं जेपीएससी PT समेत 2023-25 की कई परीक्षाएं होंगी रद्द

हेमंत सोरेन ने आगे लिखते हुए कहा कि इसलिए मैं झारखंड के अपने सभी युवा साथियों से फिर अपील करता हूं कि आप सभी अपने सुझाव देना जारी रखें। आपका एक सुझाव केवल आज की परीक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों-लाखों युवाओं का भविष्य बेहतर बनाने में योगदान देगा। यह सुधार राज्य सरकार का अकेला प्रयास नहीं होगा। यह झारखंड के मेरे युवाओं साथियों की जनभागीदारी से होने वाला सुधार होगा। छात्रों की बात... छात्रों के साथ... जोहार!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed