सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A drunken son murdered his father, causing a sensation in the area.

Ranchi News: शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने पिता की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी दिवाकर सरदार (40) मंगलवार देर रात अपने 65 वर्षीय पिता अनूप सरदार के साथ घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

A drunken son murdered his father, causing a sensation in the area.
शोक में परिजन एवं ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के पाकुड़ जिले के कित्ताझोर मोहल्ला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, आरोपी दिवाकर सरदार (40) मंगलवार देर रात अपने 65 वर्षीय पिता अनूप सरदार के साथ घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दिवाकर ने घर में रखे हसुआ से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण अनूप सरदार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  चार दिन से लापता 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडेय का शव नाले में मिला

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी शराब का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता रहता था। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed