सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   The release of Alamgir Alam has heated up Jharkhand politics, sparking speculation about a reshuffle within

Ranchi News: आलमगीर आलम की रिहाई से झारखंड की राजनीति गरमाई, कांग्रेस और सरकार में फेरबदल की चर्चा तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को उनकी जेल से रिहाई होने जा रही है। उनकी वापसी ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस संगठन और हेमंत सोरेन सरकार में संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

The release of Alamgir Alam has heated up Jharkhand politics, sparking speculation about a reshuffle within
आलमगीर आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करीब दो वर्षों तक जेल में रहने के बाद झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। टेंडर घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को उनकी जेल से रिहाई होने जा रही है। उनकी वापसी ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस संगठन और हेमंत सोरेन सरकार में संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Trending Videos


आलमगीर आलम को कांग्रेस का मजबूत संगठनात्मक चेहरा माना जाता है। अल्पसंख्यक समुदाय के बीच उनकी अच्छी पकड़ रही है और लंबे समय तक वे पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनकी रिहाई के बाद कांग्रेस संगठन में उन्हें फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही हेमंत सरकार में उनकी वापसी की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रांची से 18 महीने की मासूम रहस्यमय तरीके से गायब! परिवार को आए फिरौती जैसे कॉल, पुलिस-NDRF अलर्ट

गौरतलब है कि 15 मई 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आलमगीर आलम से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 30 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। उन पर ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे। इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं और भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार का बड़ा मुद्दा बनाया था।

आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब उनकी रिहाई के बाद फिर से मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पाकुड़ से विधायक उनकी पत्नी निसत आलम के इस्तीफे और उपचुनाव के जरिए आलमगीर आलम को विधानसभा भेजने की संभावनाओं पर भी राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनकी वापसी ने झारखंड की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed