सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A wild fox preyed on three-month-old innocent children in Pakur, killing them on the spot.

Jharkhand: पाकुड़ में खौफनाक वारदात! जंगली लोमड़ी ने 3 महीने के मासूम को नोच डाला, गांव में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड के पाकुड़ जिले के लखी नारायणपुर गांव में एक जंगली लोमड़ी ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर तीन महीने के मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।

A wild fox preyed on three-month-old innocent children in Pakur, killing them on the spot.
मृतक बच्ची
विज्ञापन

विस्तार

पाकुड़ जिले के तारानगर पंचायत अंतर्गत लखी नारायणपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक जंगली लोमड़ी ने करीब तीन महीने के मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Trending Videos


मायके आई महिला के बच्चे को बनाया शिकार
मिली जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी अपने बच्चों के साथ मायके लखी नारायणपुर आई हुई थीं। शुक्रवार देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, उसी दौरान एक जंगली लोमड़ी घर में घुस आई और करीब तीन महीने के मासूम बच्चे को उठाकर अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि जानवर ने बच्चे को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बच्चे पर भी किया हमला
मासूम को शिकार बनाने के बाद जंगली जानवर घर में मौजूद दूसरे बच्चे को भी निशाना बनाने पहुंच गया। इसी दौरान करीब तीन वर्षीय बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। परिजनों के शोर मचाने पर लोमड़ी वहां से भाग निकली, जिससे दूसरे बच्चे की जान बच गई।

घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज
घटना के बाद घायल बच्चे को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही लोग अपने बच्चों को लेकर सहमे हुए हैं। उन्हें आशंका है कि जंगली जानवर दोबारा गांव में प्रवेश कर किसी अन्य बच्चे को निशाना बना सकता है।

ये भी पढ़ें: झारखंड में हिंसक हो रहे युवा! NCRB रिपोर्ट में हत्या को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

वन विभाग से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed