सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand CM Hemant Soren Meets Newly Promoted Administrative Officers

Jharkhand: प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत अधिकारियों से मिले CM हेमंत सोरेन, जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Jharkhand CM Hemant Soren Meets Newly Promoted Administrative Officers
अधिकारियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सरकार की जनहितकारी योजनाओं, सुशासन और विकासात्मक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं- मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और अपेक्षाओं से जुड़ा दायित्व भी है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की।
Trending Videos


कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने नवप्रोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय व जनसरोकारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल थे।

अधिकारियों की नई भूमिका से व्यवस्था को गति मिलेगी
राज्य सरकार के मुताबिक, नवप्रोन्नत अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों की नई भूमिका से शासन व्यवस्था को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed