फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Accused arrested with weapons in Gumla; AK-56 and a country-made carbine recovered.

बिहार: गुमला में हथियारों का जखीरा बरामद, एके-56 और कार्बाइन के साथ राजेंद्र यादव गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 08:35 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 08:35 PM IST
सार

झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों और गोलियों के साथ राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक देसी कार्बाइन, AK-56 राइफल, दो मैगजीन, 9 एमएम और 7.62 एमएम की गोलियां समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Accused arrested with weapons in Gumla; AK-56 and a country-made carbine recovered.
गिरफ्तार आरोपी,बरामद हथियार

विस्तार

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों और गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में एक देसी कार्बाइन, एक AK-56 राइफल, मैगजीन, विभिन्न बोर की गोलियां, मोबाइल फोन और धारदार फरसा समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान तीन से चार अन्य लोग फरार हो गए। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सिसई थाना क्षेत्र के लेकटो टोली के आसपास राजेंद्र यादव अपने कुछ साथियों के साथ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। आशंका जताई गई थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

विज्ञापन

पुलिस टीम रात करीब 10:45 बजे लेकटो टोली गांव के पास पहुंची। वहां लाल रंग की वैगनआर कार (JH01AA-9378) खड़ी मिली, जिसमें चार से पांच लोग सवार थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। अंधेरे और जंगल-झाड़ियों का फायदा उठाकर कई लोग फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें हथियार और गोलियां बरामद हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 28 अक्टूबर को सघन छापेमारी अभियान चलाकर राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक AK-56 राइफल और गोलियां भी बरामद की गईं।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth Moon Rise Time: बादल के चलते चंद्रोदय में हो सकती है देरी, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

बरामद सामान में एक देसी कार्बाइन, एक AK-56 राइफल, दो मैगजीन, 9 एमएम की दो जिंदा गोलियां, 7.62 एमएम की 34 गोलियां, दो मोबाइल फोन, दुर्गा पूजा की चंदा पर्ची और लकड़ी व लोहे से बना धारदार फरसा शामिल है।

गिरफ्तार राजेंद्र यादव गंदूर यादव का पुत्र है और लेकटो टोली का निवासी बताया गया है। पुलिस ने रोहित कुमार शर्मा समेत अन्य संदिग्धों का भी उल्लेख किया है। मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed