फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bengal Jewellers robbery case in Godda solved two accused arrested

Jharkhand: गोड्डा में बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; सोना-नकदी व हथियार बरामद

Mon, 13 Jul 2026 09:18 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 09:18 PM IST
सार

झारखंड के गोड्डा जिले में बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गलाया हुआ लूटा गया सोना, नकदी, हथियार, कारतूस और बाइक बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
 

विज्ञापन
Bengal Jewellers robbery case in Godda solved two accused arrested
गिरफ्तार अपराधी और बरामद सामान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के गोड्डा जिले के कारगिल चौक स्थित बंगाल ज्वेलर्स में 8 जुलाई की शाम हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट का सोना, नकद रुपये, एक बाइक, देशी पिस्तौल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसआईटी के गठन के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद एसपी मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लगातार की गई छापेमारी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान देवघर जिले के अजीत यादव और राजेश यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गलाकर छिपाया गया था लूटा हुआ सोना
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक अपाची बाइक, एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और लूटे गए सोने को गलाकर तैयार किए गए 39 ग्राम और 8 ग्राम के दो सोने के टुकड़े बरामद किए हैं। इसके अलावा 41 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, अजीत यादव के खिलाफ देवघर और जामताड़ा के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

झारखंड, बिहार और बंगाल में चला सर्च ऑपरेशन
एसपी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि लूटकांड के खुलासे के लिए झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और लूट के सोने का एक हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है।


यह भी पढ़ें: बांकीपुर में नामांकन के बाद गिरफ्तार वीणा मानवी को जमानत; तेज प्रताप ने कहा था- चक्र चलेगा

अन्य आरोपियों की तलाश में जारी है अभियान
पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed