फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Naxal Blow Most Wanted Maoist Ravindra Ganjhu Caught After Wife Claims Detention

Jharkhand: सुरक्षा एजेंसियों के शिकंजे में 20 लाख का इनामी माओवादी रविंद्र गंझू, पत्नी ने किया दावा

Tue, 14 Jul 2026 09:12 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 09:12 AM IST
सार

झारखंड के लातेहार जिले में 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। उसकी पत्नी ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया है, लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुष्टि होने पर इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जाएगा।

विज्ञापन
Jharkhand Naxal Blow Most Wanted Maoist Ravindra Ganjhu Caught After Wife Claims Detention
गिरफ्तार नक्सली रविन्द्र गंझू की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाधूप पंचायत के बांझीटोला निवासी कुख्यात माओवादी रविंद्र गंझू को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि, देर शाम तक झारखंड पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन


पत्नी का दावा रविंद्र गंझू को हिरासत में लिया
रविंद्र गंझू के पत्नी ललिता देवी का दावा है कि सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यदि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि होती है तो यह झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रही थीं।
विज्ञापन


रविंद्र गंझू के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज
रविंद्र गंझू  के खिलाफ लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, कुडू, लोहरदगा, चतरा समेत कई जिलों में हत्या, पुलिस पर हमला, लेवी वसूली, रंगदारी और नक्सली गतिविधियों से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं। चंदवा के लुकईया मोड़ पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए हमले में चार पुलिसकर्मियों की शहादत सहित कई बड़े नक्सली हमलों में उसका नाम सामने आया था। इन घटनाओं के बाद वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?


झारखंड पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित किया था
रविंद्र गंझू पर झारखंड पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। इस प्रकार उस पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। गिरफ्तारी की पुष्टि होने पर इसे झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता माना जाएगा। साथ ही इससे राज्य में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed