सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   After Bengal victory Bhupender Yadav visits Baba Baidyanath Dham

Jharkhand News: बंगाल जीत के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे भूपेंद्र यादव, देश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि की कामना की। उनके साथ सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जबकि दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हैं। पढ़ें पूरी खबर...

After Bengal victory Bhupender Yadav visits Baba Baidyanath Dham
बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद निशिकांत दूबे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव के समक्ष देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित रखा, ताकि पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Trending Videos


सांसद निशिकांत दुबे भी रहे साथ
इस दौरान गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा की और बाबा से जनहित की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें-   Jharkhand News: रांची स्वास्थ्य विभाग में 26 करोड़ का घोटाला उजागर, बिना टेंडर खरीद पर उठे सवाल; जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक चर्चा भी तेज
मंदिर दर्शन के बाद भूपेंद्र यादव बिना मीडिया से बातचीत किए ही रवाना हो गए। उनके इस दौरे को एक ओर जहां आस्था से जुड़ा माना जा रहा है, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे हालिया चुनावी सफलता के बाद एक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed