{"_id":"69d4940d35d7b9f4740cd223","slug":"bokaro-treasury-scam-accountant-arrested-for-fraudulent-withdrawal-of-rs-315-crore-from-salary-head-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4135601-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के बोकारो में ट्रेजरी घोटाला: वेतन मद से तीन करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी निकासी; अकाउंटेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के बोकारो में ट्रेजरी घोटाला: वेतन मद से तीन करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी निकासी; अकाउंटेंट गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/बोकारो
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड के बोकारो में ट्रेजरी से पुलिस वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी का मामला सामने आया है। जांच के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
फ्रॉड।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के बोकारो जिले में ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस वेतन मद से तीन करोड़ 15 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी को लेकर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर ट्रेजरी ऑफिसर गुलाब चंद उरांव ने बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान कोषागार अभिलेखों और बैंक खातों की पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पुलिस उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह के नाम पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से राशि निकाली गई और उसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Jharkhand News: एचआईवी पॉजीटिव थी गर्भवती, बिना जांच के कर दिया ऑपरेशन, खुलासे के बाद डॉक्टरों में मचा हड़कंप
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय ने इस राशि को अपनी पत्नी के बैंक खाते में स्थानांतरित कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खातों को फ्रीज करने के बाद विभागीय कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी थी। उनकी प्रारंभिक जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संबंधित खातों को फ्रीज करने और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पुलिस अधीक्षक को भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की निगरानी स्वयं उपायुक्त द्वारा की जा रही है।
Trending Videos