सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three Jharkhand courts receive bomb threats, security agencies on alert

Bomb Threat: झारखंड के तीन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मेल आया था; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची, धनबाद और साहेबगंज कोर्ट को ईमेल से बम धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड से जांच की, कुछ संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Three Jharkhand courts receive bomb threats, security agencies on alert
कोर्ट परिसर में सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सोमवार को रांची सिविल कोर्ट, धनबाद और साहेबगंज कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

धमकी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और सिविल कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे परिसर की तलाशी ली गई। इसी तरह धनबाद और साहेबगंज कोर्ट परिसरों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। हालांकि देर शाम तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  हापुड़ से लापता युवती की तलाश में यूपी पुलिस सहरसा पहुंची, 4 मार्च से हुई थी गायब; तलाश हुई तेज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से राज्य के विभिन्न जिलों में कोर्ट परिसरों को ईमेल के जरिए धमकियां मिल रही हैं। खास बात यह है कि साहेबगंज कोर्ट को महज 10 दिनों के भीतर दूसरी बार धमकी मिली है, जबकि रांची सिविल कोर्ट को भी पहले दो बार इसी तरह निशाना बनाया जा चुका है।

लगातार मिल रही इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को जांच में लगाया गया है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed