सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jeweller's shop robbed in broad daylight in Ranchi four armed criminals carried out the crime

Ranchi News: रांची में ज्वेलर्स दुकान में लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी हरिहर सिंह रोड पर प्रीति ज्वेलर्स दुकान में चार हथियारबंद अपराधियों ने लूट की। अपराधियों ने लगभग 1 किलो चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद लूट लिए। पुलिस पूरे इलाके में जांच कर रही है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Jeweller's shop robbed in broad daylight in Ranchi four armed criminals carried out the crime
प्रीति ज्वेलरी शॉप जिसमें लूट की घटना हुई है
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड पर मंगलवार शाम प्रीति ज्वेलर्स नामक दुकान में लूट की घटना सामने आई है। चार हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

Trending Videos


तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे बदमाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे। सभी के पास हथियार थे, जिनके बल पर उन्होंने दुकान में मौजूद लोगों को डराया और करीब 1 किलो चांदी के जेवरात तथा 10 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।


ये भी पढ़ें: रिम्स जमीन अधिग्रहण मामले में एसीबी ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया,भेजा जेल

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed