सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Allegations of irregularities in life-giving pond of Bhurso in Gumla spark anger among villagers

Ranchi: गुमला का जीवनदायी तालाब खतरे में! ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi: गुमला के भुरसो पंचायत में लघु सिंचाई योजना के तहत बने तालाब में निर्माण की अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। तालाब की सुरक्षा और आसपास के घरों को खतरा बताते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच और सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।  

Allegations of irregularities in life-giving pond of Bhurso in Gumla spark anger among villagers
निर्माणाधीन तालाब
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड की भुरसो पंचायत में लघु सिंचाई योजना के तहत चल रहे सार्वजनिक तालाब के सुंदरीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे तालाब की संरचना, आसपास के घरों और सिसई–लोहरदगा मुख्य पथ की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos


तालाब के पानी से होती है 5,000 एकड़ भूमि की सिंचाई 
ग्रामीणों के अनुसार यह तालाब भुरसो सहित आसपास के टोला-मुहल्लों के लिए जीवनरेखा है। पूजा-पाठ, पशु-पक्षियों की आवश्यकताओं और खेतों की सिंचाई के लिए लोग इसी तालाब पर निर्भर हैं। ग्राम प्रधान दिनेश उरांव और अन्य ग्रामीणों का दावा है कि लगभग 5,000 एकड़ भूमि की सिंचाई इस तालाब के पानी से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के दौरान नहीं रखा जा रहा मानक का ध्यान
आरोप है कि निर्माण के दौरान कहीं अत्यधिक खुदाई की गई है, तो कहीं मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर छोड़ दिए गए हैं। संकरी जगह पर गार्डवाल निर्माण से बरसात में पानी के तेज बहाव का खतरा बढ़ सकता है, जिससे आसपास के घर और मुख्य सड़क नुकसान का सामना कर सकते हैं। तालाब से निकली मिट्टी को साप्ताहिक हाट, खेल मैदान और सरना स्थल के पास डंप करने से भी ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें: रांची में ज्वेलर्स दुकान में लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

ग्रामीणों का आरोप ठेकेदार कर रहा मनमानी
ग्रामीणों ने बताया कि समतलीकरण की मांग करने पर ठेकेदार ने साफ इनकार कर दिया। आपत्ति जताने पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस मुद्दे पर ग्रामसभा बुलाई गई, जिसमें ठेकेदार को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई जांच शुरू नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्य में सुधार और जांच नहीं हुई, तो वे प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने और मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed