सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chief Minister Hemant Soren returns to Jharkhand, campaigns for JMM in Assam

Jharkhand: हेमंत सोरेन झारखंड लौटे, असम में झामुमो के लिए किया प्रचार, मुख्यमंत्री ने जताई वोट चोरी की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: असम विधानसभा चुनाव में झामुमो के लिए प्रचार कर लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की स्थिति पर चिंता जताते हुए पार्टी को मजबूत विकल्प बताया और चुनाव में गड़बड़ी की आशंका भी व्यक्त की।

Chief Minister Hemant Soren returns to Jharkhand, campaigns for JMM in Assam
असम के कामाख्या मंदिर में सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब दस दिनों के असम दौरे के बाद मंगलवार शाम रांची लौट आए। उनके साथ झामुमो विधायक कल्पना सोरेन भी वापस आईं। दोनों नेता असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे।

Trending Videos


16 सीटों पर झामुमो ने उतारा था प्रत्याशी
असम में झामुमो ने 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, पार्टी के अन्य विधायकों और केंद्रीय नेताओं ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने कई रैलियों को संबोधित किया और चाय बागानों में जाकर मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामाख्या मंदिर में सीएम ने की पूजा-अर्चना
चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में एक दिन मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिलने से कार्यक्रम प्रभावित हुआ। इसके चलते उन्हें मोबाइल फोन के जरिए ही जनसभा को संबोधित करना पड़ा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने असम में मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद झारखंड के लिए रवाना हो गए।

असम में आदिवासियों की स्थिति चिंताजनक
रांची लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि असम में आदिवासियों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस चुनाव में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आया है और पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिला है।

ये भी पढ़ें:  असम-बंगाल के चुनावों में उलझी हेमंत सरकार, झारखंड में सरकारी फाइलों पर लगी धूल, कामकाज ठप

मुख्यमंत्री ने जताई वोट चोरी की आशंका
मुख्यमंत्री ने यह भी आशंका जताई कि असम विधानसभा चुनाव में वोट चोरी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव परिणाम चाहे जो हों, झामुमो असम की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed