सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ACB arrests four accused in RIMS land acquisition case, sends them to jail

Ranchi News: रिम्स जमीन अधिग्रहण मामले में एसीबी ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया,भेजा जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: एसीबी ने राजेंद्र मेडिकल कॉलेज (रिम्स) की जमीन अधिग्रहण मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी दस्तावेज़ बनाकर निजी लेन-देन करने का आरोप है।

ACB arrests four accused in RIMS land acquisition case, sends them to jail
रिम्स की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बहुचर्चित राजेंद्र मेडिकल कॉलेज (रिम्स) की जमीन अधिग्रहण मामले की जांच में एसीबी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर रिम्स की जमीन पर अवैध कब्जा और धोखाधड़ी का आरोप है। इन लोगों ने फर्जी वंशावली तैयार कर सरकारी जमीन को निजी संपत्ति दिखाया और उसकी अवैध खरीद-बिक्री की। गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक बड़ाईक, राज किशोर बड़ाईक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा शामिल हैं।

Trending Videos


जमीन दलाल के रूप में सक्रिय थे आरोपी
एसीबी की जांच में गिरोह के द्वारा संगठित तरीके से जमीन के फर्जी सौदों में लिप्त होने की बात सामने आई है। कुछ आरोपी जमीन दलाल के रूप में सक्रिय थे, जबकि अन्य पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए दस्तावेजों में हेरफेर कर अवैध लेन-देन को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया गया था अवैध संरचना
वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित रिम्स की सात एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा कर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, दुकानें और पार्क तक बना दिए गए थे। इतना ही नहीं, इन अवैध निर्माणों में कई फ्लैट्स की बिक्री भी कर दी गई थी। बाद में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इन अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन झारखंड लौटे, असम में झामुमो के लिए किया प्रचार, मुख्यमंत्री ने जताई वोट चोरी की आशंका

आने वाले दिनों में हो सकती है बड़ी गिरफ्तारियां
यह पूरा मामला हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के बाद सामने आया। कोर्ट ने राजस्व विभाग, रांची नगर निगम, निबंधन कार्यालय और आरआरडीए के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और अब ठोस सबूत मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। एसीबी के अनुसार, इस घोटाले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed