सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Compensation for Gurgaon accident victims, two family members get jobs

गुरुग्राम हादसा: झारखंड के मृत मजदूरों के परिजनों को 40 लाख की मदद, केंद्रीय मंत्री ने सौंपे मुआवजे के चेक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को झारखंड में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने 40 लाख रुपये मुआवजा दिया। दो परिवारों को नौकरी भी मिली, सरकार ने हर संभव सहायता का भरोसा जताया।

Compensation for Gurgaon accident victims, two family members get jobs
मजदूरों के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित एक निजी होटल में आयोजित संवेदना बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।

Trending Videos

मंत्री ने मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे के चेक सौंपे। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक परिवार को लगभग 40 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा समाज आहत है और सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: झारखंड में होटल छापेमारी ने लिया नाटकीय मोड़: एक जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन ने भरे विवाह के बंधन पत्र

संजय सेठ ने कहा कि मजदूरों के परिवारों के सामने अब जीवनयापन, बच्चों की शिक्षा और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना बड़ी चुनौती है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। मानवीय पहल के तहत मंत्री ने दो मृतकों के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार मिल सके और परिवार को नियमित आय का सहारा मिल सके।कार्यक्रम के अंत में पीड़ित परिवारों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर भरोसा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed